ग्वालियर; हिंदू सेना ने निकाली श्री राम शिला की शोभा यात्रा
ग्वालियर। हिंदू सेना मध्य प्रदेश ने अयोध्या में आज से आरंभ हुए श्री राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए श्री राम लिखित शिला रूपी सवा लाख ईंटे भेंट करने का संकल्प लिया है। राम मंदिर भूमि पूजन अवसर पर हिंदू सेना ने एक भव्य शोभा यात्रा निकाली और 11 शिलाओं का पूजन कर हनुमानजी की महा आरती की। सर्वविदित है बुधवार यानी आज यूपी के अयोध्या में एक गरिमामयी कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का भूमि पूजन एवं कार्यारंभ किया। बहुप्रतीक्षित राम मंदिर के भूमि पूजन से उत्साहित हिंदू सेना मध्य प्रदेश के इकाई ने लक्ष्मीगंज स्थित कार्यालय से एक शोभा यात्रा निकाली। इस शोभा यात्रा में राम दरबार में 11 शिला रूपी ईंटों को भी शामिल किया गया था, जिनपर प्रभु का नाम श्री राम लिखा था। यह शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई महाराजा बाड़ा स्थित हनुमान मंदिर पहुची। यात्रा के दौरान हिंदू सैनिक हाथों में भगवा ध्वज लिए थे और "जय जय श्री राम" व "एकही नारा एकही नाम, जय श्री राम, जय श्री राम" के जयकारे लगाते चल रहे थे। महाराज बाड़ा स्थित हनुमान मंदिर पहुचकर हिंदू सैनिकों ने 11 शिलाओं का पूरे विधि-विधान के साथ पूजन किया और हनुमान जी की महाआरती की तथा प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दू सेना के राष्ट्रीय महासचिव संजय अग्रवाल ने की। कार्यक्रम का संचालन संभागीय अध्यक्ष विनय शर्मा , संभागीय महामंत्री धर्मेन्द्र शिन्दे ने किया। आभार हिंदू सेना के संरक्षक हरीश दीवान ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय हलचल, पिंकी दीवान, रवि पाल, अखिलेश दंडोतिया, मुकेश जाधव, रामू भदौरिया, बसंत राव सेलमकर, प्रशांत श्रीवास्तव, शिवम परिहार, मनोज कुशवाह, शुभम परिहार, कन्हैया पारछे, प्रवेश खेमरिया, गोलू जुनेजा, गोलू करोसिया, प्रहलाद पाल, रवि भिलवार, अमित गुप्ता, रमन यादव, विनोद पाल, मनोज बघेल, छोटू कुशवाह, विक्की कुशवाह, शिवम कुशवाह, सौरभ सोनी, जीतेन्द्र कुशवाह, सुमित काटकर, शंकर जाटव, कोमल सेन, मानव शाक्य, सुरेश आदि मौजूद रहे।