श्री राम मंदिर शिलान्यास से पहले ग्वालियर में उत्सव का माहौल, गंगा दासजी की बड़ी शाला में किया गया राम नाम संकीर्तन

ग्वालियर। पुण्यभूमि अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए 5 अगस्त को शुभ मुहूर्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमिपूजन करेंगे। इसी उपलक्ष्य में मंगलवार की संध्याबेला में सिद्धपीठ श्री गंगादास जी की बड़ी शाला में पूरन वैराठी पीठाधीश्वर महंत श्री रामसेवक दास जी महाराज के सानिध्य में राम नाम संकीर्तन किया गया। इस अवसर पर दीप भी प्रज्वलित किये गए और सभी के लिए मंगल कामनाएं की गईं।