ग्वालियर में कांग्रेसियों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

ग्वालियर। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के आह्वान पर सूबे की सुख- समृद्धि की कामना के लिए आज शिंदे की छावनी कांग्रेस कार्यालय पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक सिंह, जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमर सिंह माहौर, महाराज सिंह पटेल, इब्राहिम पठान, वीर सिंह तोमर, जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हेवरण कंसाना, सेवादल अध्यक्ष हरेंद्र गुर्जर, ब्लाक अध्यक्ष राजेश बाबू, कांग्रेस आईटी सेल अध्यक्ष तरुण यादव, प्रदेश महासचिव अशोक शर्मा, सुनील शर्मा, जयराज सिंह चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सरमन राय, मंडलम अध्यक्ष शरद यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष चतुर्भुज धनोलिया, प्रभुदयाल जोहरी सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।