जयभान सिंह पवैया ने महंत श्री नृत्यगोपाल दास जी महाराज को सौंपा जल कलश व पावन माटी

अयोध्या/ ग्वालियर। श्री राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन एवं कार्यारंभ कार्यक्रम में सम्मलित होने अयोध्या पहुचे मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षैत्र न्यास के अध्यक्ष महंत श्री नृत्यगोपाल दास जी महाराज से मणिराम दास छावनी पहुचकर मुलाकात की और चम्बल का जल कलश व पीताम्बरा पीठ की पावन माटी मंदिर में समाहित करने सौंपी। श्री पवैया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट के साथ एक फोटो भी शेयर किया है जिसमें वह जल कलश एवं पावन माटी महंत श्री नृत्यगोपाल दास जी महाराज को सौंपते देखे जा रहे हैं।