गृह मंत्री अमित शाह कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी
ग्वालियर। देश के गृह मंत्री अमित शाह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। लक्षण दिखने के बाद जब उन्होंने कोरोना जांच कराई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अमित शाह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है साथ ही उन्होंने सम्पर्क में आये लोगों से कोरोना जांच कराने का आग्रह किया है। गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्वीट में लिखा है कि "कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।"