बार काउंसिल चुनाव में एक प्रत्याशी विजय, 50 प्रत्याशी हुए एलिमिनेट, 94 रेस में शामिल
वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र तलेगांवकर, जबलपुर/ग्वालियर। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव में मनीष दत्त ने सबसे पहले जीत दर्ज की है। 17 जनवरी को संपन्न हुए चुनाव में द्वितीय वरीयता की मतगणना एवं एलिमिनेशन राउंड जारी है। चुनाव जीतने के लिये 170839 वेल्यू मतो का कोटा निर्धारित किया गया है, जिसे मनीष दत्त ने पार कर सबसे पहले जीत दर्ज कर ली है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि एलीमिनेशन राउंड में गुरुवार को भोपाल की सुश्री सपना चौधरी व मनोज कुमार श्रीवास्तव, ग्वालियर के रोहित मिश्रा व नीरज भार्गव, जबलपुर के मुकुन्द कुमार पाण्डे गुरु व शिव कुमार कश्यप तथा प्रवीण कुमार सेन, उज्जैन के राजेन्द्र सिंह चौहान, सतना के शंकरदीन कुशवाहा सहित कुल 50 प्रत्याशी गुरुवार को एलीमिनेट होकर चुनाव प्रकिया से बाहर हो गये। कुल 145 उम्मीदवारों में से एक प्रत्याशी विजयी घोषित किये गये हैं अब मात्र 94 प्रत्याशी रेस में हैं और द्वितीय वरीयता के मत प्राप्त कर मैदान में बने हुये है। शुक्रवार को भी प्रातः 10 बजे से न्यूनतम मत प्राप्त उम्मीदवारों का एलीमिनेशन किया जायेगा। उक्त उम्मीदवारों के लिए एलीमिनेशन उपरांत द्वितीय वरीयता के मत प्राप्त कर निर्धारित वेल्यू कोटा 170839 की ओर बढ़ रहे इन्दौर के विवेक सिंह 144811, जबलपुर के मनीष तिवारी 113196, इन्दौर के सुनील गुप्ता 107382, इन्दौर के नरेन्द्र कुमार जैन 102324, जबलपुर के आर.के.सिंह सैनी 99475, गाडरवारा के रामेशवर नीखरा 98427, उज्जैन के प्रताप मेहता 97365, भोपाल के विजय कुमार चौधरी 95186, जबलपुर के राधेलाल गुप्ता 88010, इन्दौर के हितोषी जय हार्डिया 90825, ग्वालियर के जय प्रकाश मिश्रा 89791. जबलपुर के जगन्नाथ त्रिपाठी 81403, सागर के राजेश पांडे 78351, भोपाल के राजेश व्यास 73785, रीवा के शिवेन्द्र उपाध्याय 73586. शहडोल के दिनेश नारायण पाठक 73356, ग्वालियर के राजेश कुमार शुक्ला 72326, ग्वालियर के जितेन्द्र कुमार शर्मा 69639, जबलपुर के अहादुल्ला उस्मानी 65942, जबलपुर के शैलेन्द्र वर्मा गुडडा 64859, सागर की सुश्री रश्मि ऋतु जैन 63059, भोपाल के मेहबूब अंसारी 63329, ग्वालियर के प्रेम सिंह भदौरिया 65039, रीवा के अखंड प्रताप सिंह 60877, जबलपुर के मृगेन्द्र सिंह 55641 वेल्यू वोट प्राप्त कर प्रमुख रूप से टॉप 25 में आ गये है। वही दूसरी ओर अन्य प्रत्याशी भी बढ़त बना रहे है। मतगणना संपन्न हो जाने के उपरांत 25 विजयी प्रत्याशी बार कौंसिल के सदस्य चुने जायेगें, तत्पश्चात वे सदस्य आपस में वोट कर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष तथा कार्यकारिणी को चुनेगें। चुनाव पर्यवेक्षक जस्टिस श्री के.के.त्रिवेदी, जस्टिस श्री एच.पी.सिंह, स्टेट बार कौसिल के विशेष समिति के अध्यक्ष व महाधिवक्ता पुरुषेन्द्र कौरव के दिशा निर्देश में तथा मुख्य चुनाव अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह बघेल व चुनाव अधिकारी प्रशांत दुबे के संयोजन में हाईकोर्ट प्रांगण स्थित स्टेट बार कौंसिल के सभा कक्ष में पूर्ण सुरक्षा व सोशल डिस्टेसिंग के बीच मतो को सेनेटाईज कर मतगणना जारी है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतगणना को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने हेतु मतगणना कक्ष में सूक्ष्म वीडिओ कैमरों से प्रक्रिया प्रारंभ है तथा संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग की जा रही है । साथ ही बार कौसिल की वेबसाइट- www.sbcofmp.org.in में लोड किया जा रहा है, उन्होने बताया कि वेबसाइड खोलकर इलेक्शन 2020 में क्लिक करेगें तो सूची खुलेगी जिसमें प्रत्याशियो को मिले वोट देख सकेगें, इसके अतिरिक्त उसी सूची में यदि प्रत्याशी के सीरियल नंबर में क्लिक करेगें तो उस प्रत्याशी को किस स्थान से कितने वोट मिले है दिखेगा जिसे संपूर्ण भारत देश में देखा जा रहा है। प्रत्येक उम्मीदवार की मांग पर प्रकिया की वीडियो रिकार्डिग व मतगणना सीट की सत्यापित प्रति निर्धारित शुल्क जमा करने पर उन्हें प्रदान की जायेगी।