ग्वालियर; MMU टीम ने शनिवार को लिए 387 कोविड सेम्पल
ग्वालियर। कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला अस्पताल की MMU टीम शहर में लगातार अलग-अलग स्थानों पर लोगों के सेम्पल एकत्र कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को टीम ने 387 सेम्पल लिए। इस दौरान उन लोगों के सेम्पल लिए गए जो खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित हैं या संक्रमित मरीजों व उनके परिजन के सम्पर्क में आये हैं। टीम ने इंसीडेंट कमांडर के जोन ऑफिस एवं वार्डों के साथ ही जिला अस्पताल में सेम्पलिंग की। टीम की अगुवाई कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमित रघुवंशी कर रहे थे और टीम में संदीप प्रधान, विपिन श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र गोयल, रेखा राठौर, अर्चना मेहरा, अभय माथुर, रंजीत रजक, अनूप शर्मा आदि शामिल रहे।