बच्चों को पाने के लिए अपहरण के आरोप लगाना पड़ा भारी, हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता पिता पर लगाया 50000 का हर्जाना, बच्चों को मां के साथ रहने की अनुमति दी

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र तलेगांवकर, ग्वालियर। अपहरण के झूठे आरोप लगाते हुए प्रस्तुत की गई बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर न्यायालय ने याचिकाकर्ता पर 50000 रुपये का हर्जाना लगाया है। न्यायमूर्ति श्री जी एस अहलूवालिया ने अपने आदेश में कहा कि इस प्रकार की याचिका का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए यह याचिका वास्तविक मामलों में ही प्रस्तुत की जानी चाहिए। फिर कोई व्यक्ति अदालत को गुमराह करने का साहस ना कर सके इसके लिए न्यायालय ने यह हर्जाना लगाया है। न्यायमूर्ति श्री जी एस अहलूवालिया ने अपने आदेश में कहा कि जिन बच्चों को लेकर यह बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका प्रस्तुत की गई है वे दोनों नाबालिक हैं और अपनी मां के साथ रह रहे हैं। बच्चों ने यह स्पष्ट किया है कि वे अपनी मां के साथ खुशी से रह रहे हैं दोनों बच्चे इनकी आयु क्रमशः 9 और 7 वर्ष है उन्हें अपनी मां के साथ रहने की अनुमति दी जाती है। न्यायालय ने याचिकाकर्ता धर्मेंद्र कुशवाहा को निर्देश दिए गए हर्जाने की राशि एक माह के अंदर न्यायालय में जमा करावे। मामला यह है कि याचिकाकर्ता धर्मेंद्र कुशवाहा न्यायालय में याचिका प्रस्तुत करते हुए कहा कि उसके दो बेटों को 3 लोगों ने अपहरण कर जबरन अपने कब्जे में रखा है। यह लोग उनके पड़ोसी हैं। न्यायालय के आदेश पर दोनों बच्चों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय में बच्चों की मां ने बताया कि 20 फरवरी 2020 से वह अपने पति से अलग रह रही है तभी से उसके साथ बच्चे भी रह रहे हैं। अनीता कि वह कभी भी जानी जाती है ऐसा प्रतीत होता है कि याचिकाकर्ता और उसकी पत्नी निवास कर रहे हैं। न्यायालय के सामने जब यह बात आई तब याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि उन्हें इस तथ्य की जानकारी नहीं थी यदि ऐसा होता तो याचिका प्रस्तुत नहीं की जाती। न्यायालय ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अपने आदेश में कहा कि याचिकाकर्ता ने बच्चों को प्राप्त करने के लिए अपहरण के आरोप लगाकर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के रूप में शॉर्टकट रास्ता अपनाने का प्रयास किया है। जो कि कानून के अधिकार का दुरुपयोग है। याचिकाकर्ता हिंदू संरक्षकता अधिनियम के तहत ऐसी स्थिति में ट्रायल कोर्ट में प्रकरण प्रस्तुत किया जा सकता है। याचिकाकर्ता ने पत्नी का नाम भी गलत लिखा था।