चिटफण्ड कंपनी वालों को जनता का पैसा हज़म नहीं करने देंगे- शिवराज सिंह चौहान

 

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क़ानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक ली। बैठक में डीजीपी के साथ मध्यप्रदेश के सभी जिलों के SP और रेंज के IG मौजूद थे। बैठक में सीएम ने विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में चिटफंड कंपनियों को लोगों का पैसा नहीं लूटने देंगे, चिटफ़ंड कंपनी पैसा लेकर भाग जाए ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग़ौरतलब है कि मध्य प्रदेश में सूदखोरों की वसूली और चिटफ़ंड की लूट को लेकर मुख्यमंत्री चौहान ने हर ज़िले के SP और रेंज के IG को ये निर्देश दिए हैं कि वह अपने अपने क्षेत्रों में शिविर लगाए, जनसुनवाई करें और शिकायत मिलने पर मामला दर्ज करें।