केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे भाई का निधन, सीएम शिवराज व कमल नाथ ने जताया दुख

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे भाई अजय प्रताप सिंह तोमर का आज निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे और दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज करा रहे थे। शनिवार सुबह अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी पार्थिव देह शनिवार शाम ग्वालियर लाई जाएगी। केंद्रीय मंत्री श्री तोमर के छोटे भाई के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीसीसी चीफ कमल नाथ ने ट्वीट कर दुख जताया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा है कि केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे भाई श्री अजय सिंह तोमर के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी संवेदनाएँ तोमर जी के परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिजनों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति दें। ॐ शांति.. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीसीसी चीफ कमल नाथ ने अपने ट्वीट में लिखा है कि केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के छोटे भाई श्री अजय प्रताप सिंह तोमर के दुःखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।