रोम जल रहा था और नीरो बांसुरी बजा रहा था- पत्रकार विनोद शर्मा की कलम से
ग्वालियर। समय आ गया है कुछ उचित निर्णय लेने का। जिस तरह से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है उससे हालात बिगड़ सकते हैं। क्राइसिस मैनेजमेंट की मीटिंग तो ठीक है पर निर्णय जल्दी हो तो ज्यादा अच्छा होगा। बढ़ते कोरोना संक्रमण के लिए अकेले शादी विवाह ही दोषी नहीं है, राजनीतिक आयोजनों पर किसी की नजर क्यों नहीं जाती। पिछले 15 दिनों में जितने भी राजनीतिक आयोजन हुए हैं उसमें बेशुमार भीड़ नजर आई है। ना सोशल डिस्टेंसिंग, ना चेहरे पर मास्क, सत्ता पक्ष वाले विरोधियों के खिलाफ, विपक्ष वाले सत्ता पक्ष के खिलाफ झंडे और डंडे लेकर सड़कों पर हैं। किसी को किसी की फिक्र नहीं है। अभी भी समय है कुछ करो लाट साहब, नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब यह कहावत चरितार्थ हो जाए कि "रोम जल रहा था और नीरो बांसुरी बजा रहा था।"