अमिताभ बच्चन हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी बिग बी ने जानकारी
ग्वालियर। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने यह जानकारी ट्वीट करके शनिवार रात तकरीबन पीने ग्यारह बजे साझा की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिगबी को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिग बी ने अपने ट्वीट में लिखा है "T 3590 -I ने CoviD पॉजिटिव का परीक्षण किया है .. अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है .. अस्पताल अधिकारियों को सूचित कर रहा है .. परिवार और कर्मचारियों का परीक्षण हुआ, परिणाम की प्रतीक्षा की जा रही है .. पिछले 10 दिनों में मेरे साथ निकटता से जुड़े सभी लोगों से अनुरोध है कि कृपया खुद को जांच लें!