ग्वालियर में MMU टीम ने लिए 650 से अधिक सेम्पल..
ग्वालियर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला अस्पताल की MMU टीम लगातार संदिग्धों के सेम्पल ले रही है। टीम ने आज 650 लोगों के सेम्पल लिए, जिनमें कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारी भी शामिल हैं। इसी तारतम्य में सोमवार को जिला अस्पताल की टीम औहदपुर स्थित न्यू कलेक्ट्रेट पहुची। टीम की अगुवाई कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमित रघुवंशी कर रहे थे। MMU टीम ने कलेक्ट्रेट में 217 कर्मचारियों के सेम्पल लिये। इस दौरान ऐसे कर्मचारियों के सेम्पल लिए गए, जिनके कोरोना संक्रमितों के सम्पर्क में आने की आशंका है या उनमें लक्षण देखे जा रहे हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल में भी सेम्पल जुटाए गए। अगर आधिकारिक सूत्रों की माने तो सोमवार को 650 से ज्यादा लोगों से सेम्पल एकत्र किए गए। MMU टीम में डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. सागर, डॉ. अक्षत, डॉ. लेखी, संदीप प्रधान, विपिन श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र गोयल, अर्चना मेहरा, अभय माथुर, रंजीत रजक व अनूप वर्मा शामिल रहे।