कोरोना महामारी के चलते टला श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जनकगंज का भव्य गुरु पूजन कार्यक्रम, 5 को शिष्य फेसबुक पेज पर करें गुरु पूजन
ग्वालियर। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जनकगंज के गौलोकवासी परमपूज्य सद्गुरु श्री बाबा महाराज के समस्त शिष्यों से अनुरोध किया गया है कि इस वर्ष विश्व में व्याप्त कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए तथा शासन/ प्रशासन के निर्देशों के पालन में श्री गुरु पूजन का भव्य कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। ऐसे में मंदिर प्रबंधन ने शिष्यों से अनुरोध किया है कि सभी "श्री गुरु पूजन" अपने-अपने घर पर ही करें। सोशल मीडिया के मंच फेसबुक पर दिनांक 5 जुलाई 2020 को "श्री गुरु महाराज की चरण पादुका" के दर्शन सायं 05:30 बजे के बाद से 'श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर JANAKGANJ GWALIOR' के पेज पर किये जा सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए व्यवस्थापक श्री संजय लव्हाटे से मोबाइल नंबर 9893165481 पर संपर्क कर सकते हैं। उपरोक्त जानकारी मंदिर प्रबंधन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।