कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर ग्वालियर में 'चित्रांश' ने बांटे मास्क, लोगों से किया चीनी उत्पाद के बहिष्कार का अनुरोध
ग्वालियर। आज चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने शहर के फूलबाग चौराहे पर कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर मूंह पर बांधने के लिए लोगों को मास्क बांटे। साथ ही यह अनुरोध भी किया कि चीनी सामान का बहिष्कार करें। मंगलवार को चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य फूलबाग चौराहे पर एकत्र हुए। कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों के बचाव के मद्देनजर राहगीरों, वाहन चालकों व यात्री वाहन में बैठी उन सवारियों को मुंह पर बांधने वाले मास्क बांटे, जो नहीं लगाए थे। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि चीनी उत्पादों का बहिष्कार करें, क्योकि हाल ही में चीन ने लद्दाख LAC पर हमला कर दिया था। जिसमें सेना के 20 जांबाज शहीद हो गए थे। इस मौके पर चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष नूतन श्रीवास्तव, सदस्य अनुराग श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, सौरभ सक्सेना, शुभम श्रीवास्तव, श्रीमती अलका सक्सेना, श्रीमती तृप्ति भटनागर, मनोज श्रीवास्तव, श्रीमती शारदा श्रीवास्तव, शिवांगी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।