ग्वालियर में 'आप' ने सौंपा सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन, हिम्मत गढ़ बांध को मूल स्वरूप में लौटाने का किया अनुरोध
ग्वालियर। आम आदमी पार्टी ग्वालियर द्वारा आज ग्वालियर कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह को एक ज्ञापन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नाम सौंपा गया। इसमें आम आदमी पार्टी द्वारा ग्वालियर की भितरवार विधानसभा के अंतर्गत आने वाले हिम्मत गढ़ बांध को अपने मूल स्वरूप में लौटाने का आग्रह किया गया है। जिससे इस बांध के आसपास उपस्थित गावों की फसल के लिए उचित सिंचाई व्यवस्था की जा सके। उक्त जानकारी पार्टी सचिव आशीष राय ने विज्ञप्ति जारी कर दी। विज्ञप्ति के माध्यम से कलेक्टर ग्वालियर द्वारा बांध का स्वयं निरीक्षण करने तथा अतिक्रमण हटाकर जल्दी जल्दी पानी भरवाने का अनुरोध किया गया है। ताकि आस-पास के ग्रामीणों को सिंचाई आदि कार्यों में मदद मिल सके। मंगलवार को ज्ञापन देने वालों में बांके बिहारी जोशी एडवोकेट के अलावा ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनीस खान, शहर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह भदोरिया, जिला उपाध्यक्ष बलवीर सिंह बघेल, सचिव आशीष राय, मजदूर जिला अध्यक्ष करण रजोदिया, पूर्व प्रदेश सचिव सोशल मीडिया सतीश राय, वार्ड 4 प्रभारी सूरज कुशवाहा, वार्ड 64 प्रभारी नरेंद्र सिंह नरेल इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।