अमर शहीद सरमन सिंह का बलिदान दिवस, पूर्व संध्या पर 527 कारगिल शहीदों को दी गई दीपांजलि
ग्वालियर। कारगिल शहीद सरमन सिंह का बलिदान दिवस 28 जून को मनाया जाएगा। बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर कारगिल युद्ध के सभी 527 रणबांकुरे को शहीद सरमन सिंह पार्क जेल रोड पर आयोजित दीपांजलि कार्यक्रम के माध्यम से 527 दीप जला कर दीपांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पहला दीपक साडा के पूर्व अध्यक्ष राकेश जादौन एवं संस्था के सचिव विहवल सेंगर ने जलाकर दीपदान की शुरुआत की। तत्पश्चात उपस्थित सदस्यों जिनमें बजरंग सिंह राठौर, रूप सिंह पाल, प्रमोद दुबे,पुरुषोत्तम कुशवाहा भीम, अंशुमान सेंगर, गिर्राज धाकड़, मुलायम यादव, सनी सिंह राजावत, पिंटू चौहान, मानवेंद्र सिंह राजावत, राहुल शाक्य, हिमांशु शर्मा, संजय प्रजापति, हिमांशु सेंगर, राघवेंद्र गुर्जर, राणा सांगा, शीतल बरेलिया, अनूप जैन, संदीप तिवारी, मनोज माहौर, रामस्वरूप बाथम आदि लोगों ने सैकड़ों दीप जलाकर देश पर मर मिटने वाले मतवाले अमर शहीदों को नमन किया। 28 जून को सुबह 8:30 बजे कर्नल एमएस चहल एवं सैन्य जवानों द्वारा कारगिल युद्ध के अमर शहीद सरमन सिंह को पुष्पचक अर्पित कर सेल्यूट दिया जाएगा। इसके उपरांत उपस्थित नागरिकों द्वारा कारगिल युद्ध के रणबांकुरे सरमन सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। कोविड-19 को देखते हुए बलिदान दिवस का कार्यक्रम बहुत ही संक्षिप्त कर दिया गया है। इसी के चलते कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि स्थगित कर दिए गए हैं।