प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना में ग्वालियर ग्रामीण की दस सड़कों को मिली निर्माण की स्वीकृति, क्षैत्रीय सांसद शेजवलकर ने जताया केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर का आभार
ग्वालियर। क्षैत्रीय सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र की भिरतवार, डबरा एवं मुरार विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के अंतर्गत ऐसी प्रमुख सडकों का निर्माण कार्य प्रस्तावित किया है जिनके कारण क्षेत्रीय जनता को आवागमन में सुविधा होगी। मार्गों को प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना में शामिल करने एवं स्वीकृति प्रदान करने पर सांसद ग्वालियर श्री शेजवलकर ने केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर का आभार व्यक्त किया है। इस योजना के तहत दस प्रमुख मार्गो को स्वीकृति प्रदान की गई है उनमें भितरवार एवं डबरा विधानसभा क्षैत्र की करहिया से डोंगरपुर वाया रिठौदन, प्याऊ, रिछारी खुर्द व जतर्थी तक छिमक जौरासी से शीतलामाता चिनौर वाया बडेरा रोड, बडकी सराय से पुरी मार्ग, नया गांव डबरा रोड से चिनौर करहिया वाया दौनी दौलतपुर रिजौर सड़क, डबरा सिंहपुर रोड से गिजौरा देवगढ रोड, सेशुल्कहारी सिसगांव किटौरा तक, डबरा भिरतरवार रोड से पवाया वाया बिजकपुर धूमेश्वर मोड़ रोड शामिल हैं। घाटीगांव एवं मुरार क्षेत्र में बनवार से सिमरिया टांका वाया पार, ईमलिया, बनवार से जखा वाया उर्वा, हुकुमगढ, फुसवाली रोड से खुरेरी जिगनिया रोड एवं मोहनपुर दंगियापुरा रोड से गनपतपुरा वाया छोंदी मार्गों पर सडक निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। माना जा रहा है उपरोक्त मार्गों के निर्माण के बाद जनता को काफी सुविधा मिलेगी। पिछले लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा उपरोक्त सडक निर्माण की लगातार मांग की जा रही है।