गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया

ग्वालियर। दतिया प्रवास के दौरान गृह एवं लोक स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया विकासखंड के ग्राम खमैरा पहुंचे। ग्रामवासियों ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने 12.85 लाख की लागत से नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। मंत्री डॉ. मिश्रा ने भवन लोकार्पण करते हुए ग्रामवासियों को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बुधौलिया ने कहा कि इस नवनिर्मित पंचायत भवन के बन जाने से ग्रामवासियों को काफी अधिक लाभ प्राप्त होगा। मंत्री डॉ. मिश्रा ने ग्रामवासियों को ग्राम पंचायत भवन बनने की बधाई दी। इस अवसर पर सर्वश्री श्रीमती रजनी पुष्पेन्द्र रावत, श्रीमती रीता सतीश यादव, ग्राम पंचायत खमैरा सरपंच श्रीमती गीता राकेश यादव, रमेश नाहर, योगेश सक्सेना, बल्लू पाल, श्रीमती नीलम, जीतू कमरिया, विनय यादव, क्रांति राय, गोविंद ज्ञानानी, बृजेश यादव, मुकेश यादव, मनोज वैध, रामस्वरूप सेन सहित अन्य ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।