सेवा कार्य करके मनाया ग्वालियर सांसद श्री शेजवलकर का जन्मदिन,नारायण वृद्ध आश्रम को रु. 11000 भेंट किए
ग्वालियर। क्षैत्रीय सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर का जन्मदिन शनिवार को पूर्व पार्षद मनोज तोमर के नेतृत्व में नारायण वृद्ध आश्रम पर आश्रितों के बीच सेवा कार्य करके मनाया गया। इस अवसर पर सांसद श्री शेजवलकर के सुपुत्र प्रांशु शेजवलकर की उपस्थिति में रु. 11,000 आश्रम को भेंट किए गए,साथ ही मास्क एवं सैनेटाइजर के वितरण के साथ भोजन प्रसादी का वितरण भी किया गया। इस मौके पर सभी ने श्री शेजवलकर के दीर्घायु एवं स्वस्थ्य जीवन की कामना परमपिता प्रभु से की।