पीएम नरेंद्र मोदी 16 और 17 जून को राज्यों के मुख्यमंत्रियों से करेंगे चर्चा, सीएम शिवराज से होगी 17 जून को बात

ग्वालियर। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 16 और 17 जून को 36 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चर्चा करेंगे। शुक्रवार रात को ट्वीट कर इस बात की जानकारी पीएमओ ने दी। इस ट्वीट के साथ निर्धारित कार्यक्रम की एक सूची भी शेयर की गई है। जिसके मुताबिक 16 जून को पीएम श्री मोदी देश के 21 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से एवं 17 जून को पीएम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सहित देश के 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दोपहर 3 बजे चर्चा करेंगे। माना जा रहा है इस दौरान पीएम श्री मोदी कोरोना संकट के बारे में राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा कर जानकारी लेंगे।