केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के जन्मदिन पर मुरार में बांटे गए फल

ग्वालियर। भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायत तथा कृषि कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के जन्मदिन के अवसर पर मुरार के व्यापारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रुप से अग्रसेन चौराहा मुरार पर फल वितरण का आयोजन किया। इस अवसर पर भगवान श्री हनुमान जी को फल का भोग लगा कर जनमानस में फल वितरित किये गए। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा भगत सिंह मंडल मुरार की कार्यालय मंत्री एवं वैश्य समाज ग्वालियर के उपाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता थे। फल वितरण कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक जैन, महेंद्र गुप्ता,शिव सिंह बघेल, मुकेश दुबे, शैलेंद्र यादव, गिर्राज दीक्षित, ओम गुप्ता, अमरीश शर्मा, प्रशांत अग्रवाल, अखंड अग्रवाल, सनी दंडोतिया, गौरव जैन आदि ने भाग लिया। केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के जन्मदिन के अवसर पर सायं काल 6:00 बजे घासमंडी चौराहा मुरार पर जन्मदिन समारोह समिति के द्वारा केक काटकर, सैनिटाइजर बोतल, मास्क एवं लड्डू वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के संयोजक सनी दंडोतिया ने मुरार के प्रबुद्ध नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।