ग्वालियर में भाजपा ने मनाई अहिल्याबाई होल्कर जयंती

ग्वालियर। स्‍वतंत्र भारत में अहिल्‍याबाई होल्‍कर का नाम बहुत ही सम्‍मान के साथ लिया जाता है। भारत के अलग अलग राज्‍यों में मानवता की भलाई के लिये अनेक कार्य किये थे। आज भाजपा नेताओं ने अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर मांडरे की माता स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कही। इस अवसर पर ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, पूर्व मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल, पूर्व सभापति राकेश माहोर, पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया सहित भाजपा नेता उपस्थित रहे।