चीफ जस्टिस ने मीडिएशन सेंटर का किया ऑनलाइन लोकार्पण
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के चीफ़ जस्टिस श्री अजय कुमार मित्तल ने शनिवार को डबरा सिविल न्यायालय में नवनिर्मित मीडिएशन सेंटर का ऑनलाइन ई लोकार्पण किया। लोकार्पण के दौरान उच्च न्यायालय जबलपुर के प्रशासनिक न्यायाधीश श्री संजय यादव एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव गिरिबाला सिंह ऑन लाइन उपस्थित रहीं। मीडिएशन भवन का डबरा में वर्ष 2017में निर्माण प्रारंभ हुआ। कोरोना के कारण प्रारम्भ हुए लोक डाउन से पहले इसका निर्माण पूर्ण हो गया था। इसके निर्माण पर 26 लाख रुपए ख़र्च हुए है। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश श्री दीपक कुमार अग्रवाल, प्राधिकरण के सचिव श्री ऋतुराज सिंह चौहान, अपर जिला न्यायाधीश श्री रूपेश शर्मा, नगर निगम मजिस्ट्रेट श्री एम एन एच् रजवी तथा अन्य न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।