ग्वालियर; पं.जवाहर लाल नेहरू की 56वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी पुष्पांजलि

ग्वालियर। आधुनिक भारत के निर्माता पं. जवाहर लाल नेहरू की आज 56वीं पुण्यतिथि है। लॉक डाउन के चलते निर्धारित नियमों का पालन करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने चाचा नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। बुधवार सुबह शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजन कम्पू स्थित नेहरू उद्यान पहुचे। यहां उन्होंने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया और देश की आजादी से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान की सराहना की। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजन ने लॉक डाउन के पालन के लिए निर्धारित नियमों का विशेष रूप से पालन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. शर्मा के अलावा कांग्रेस नेता अशोक शर्मा, आनंद शर्मा, दुष्यंत साहनी,एडवोकेट विनोद शर्मा,दिनेश पांडे, मेहबूब भाई,रामदुलारे शर्मा, अतुल पंवार, भैयालाल भटनागर, एडवोकेट देशराज भार्गव,डॉ. श्रीराम सविता, असलम खान, मोनू भटनागर, नीलेश तिवारी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।