ग्वालियर में शनिवार को 10 और कोरोना संक्रमित मिले, इनमें 8 डबरा के व 2 शहर के शामिल

ग्वालियर। नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के लिये भेजे गए जाँच नमूनों में से आज 538 नमूनों की जाँच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। प्राप्त हुए जाँच नमूनों में 10 नमूनों की जाँच पॉजिटिव पाई गई है, जिनमें 8 प्रकरण डबरा के व 2 प्रकरण शहर के शामिल हैं। इसके अलावा सभी नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने उक्त जानकारी मीडिया को वीडियो बयान जारी कर दी। कलेक्टर श्री सिंह के अनुसार 10 प्रकरणों में से 2 की ट्रेवल हिस्ट्री है। एक अहमदाबाद से जबकि दूसरा बॉम्बे से आया है। 8 लोग डबरा की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री से ट्रेस हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराकर उनकी कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। कलेक्टर श्री सिंह ने विशेषकर डबरा के लोगों से आग्रह किया है कि वे माईसोलेट रहें। अगले 8-10 दिन तक घर से ना निकलें। जहां तक हो सके किसी से सम्पर्क करने से बचें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कलेक्टर श्री सिंह ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि अब तक 17 मरीज स्वस्थ्य होकर अस्पताल से अपने घर जा चुके हैं, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।