ग्वालियर में शुक्रवार को 12 नमूने पॉजिटिव पाए गए, इनमें 5 डबरा के शामिल
ग्वालियर। नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के लिये भेजे गए जाँच नमूनों में से आज 525 से ज्यादा नमूनों की जाँच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। प्राप्त हुए जाँच नमूनों में 12 नमूनों की जाँच पॉजिटिव पाई गई है, जिनमें 7 प्रकरण महानगर के व 5 प्रकरण डबरा के शामिल हैं। इनमें एक 11 साल का बच्चा भी है। इसके अलावा सभी नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने उक्त जानकारी मीडिया को वीडियो बयान जारी कर दी। कलेक्टर श्री सिंह के अनुसार डबरा के 5 प्रकरण कोटेक्ट ट्रेसिंग के हैं, जबकि ग्वालियर के 7 पॉजिटिव मरीज बाहर से आये हुए हैं, जिनमें अधिकांश अहमदाबाद से आना बताये जा रहे हैं। फिलहाल पॉजिटिव पाए गए सभी मरीजों की कोटेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है।