व्यापम घोटाले में आरोपी बिहार के डॉक्टर को हाई कोर्ट ने दी जमानत

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र तलेगांवकर, ग्वालियर। उच्च न्यायालय ने व्यापम घोटाले में आरोपी बिहार के डॉक्टर को जमानत दे दी है। आरोपी डॉक्टर को सर्वोच्च न्यायालय के दिशानिर्देशों के अनुरूप जांच के बाद ही जेल से रिहा किया जाएगा। न्यायमूर्ति श्री शील नागू एवं न्यायमूर्ति श्री राजीव कुमार श्रीवास्तव की युगल पीठ ने आरोपी डॉक्टर सोहराब आलम के आवेदन को स्वीकार करते हुए उक्त निर्देश दिए। व्यापम घोटाले में आरोपी डॉक्टर सोहराब आलम को झांसी रोड थाना पुलिस ने 23 फरवरी 2020 को गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 201 109, 120b तथा मध्य प्रदेश परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में सीबीआई की ओर से असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल श्री विवेक खेड़कर का कहना था कि आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मौजूद है इसलिए उसे जमानत का लाभ नहीं दिया जाना चाहिए। आरोपी डॉ सोहराब आलम के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने व्यवसायिक परीक्षा मंडल घोटाले में मध्यस्थता की भूमिका निभाई। आरोपी ने पीएमटी 2010 में सह अभियुक्त संदीप लहरिया को सॉल्वर उपलब्ध कराया था। इस मामले में आवेदन के खिलाफ पूरक चार्जशीट पेश की जा चुकी है। इस दौरान आरोपी के उपस्थित होने पर उसके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था। आरोपी को समर्पण के बाद जेल भेज दिया गया था। आरोपी के आवेदन पर विचार के बाद उसके आवेदन को स्वीकार करते हुए कोविड-19 को लेकर जारी दिशा निर्देशों का पालन करने तथा अन्य छात्रों के साथ रिहा किए जाने के आदेश दिए हैं।