लुधियाना से 1200 मजदूरों को लेकर स्पेशल ट्रेन ग्वालियर पहुची, स्क्रिनिग के बाद बस से रवाना किये जा रहे गृहनगर
ग्वालियर। कोरोना संकट के बीच लॉक डाउन के चलते पंजाब के अलग-अलग जिलों में फंसे मध्य प्रदेश के मजदूर आज लुधियाना से स्पेशल ट्रेन के जरिये ग्वालियर पहुचे। जहां स्क्रिनिग के बाद उन्हें बस की सहायता से उनके गृहनगर रवाना किया जा रहा है। ग्वालियर पहुचे मजदूरों की संख्या करीबन 1200 बताई गई है, जिन्हें 40 बसों की सहायता से गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा है। लॉक डाउन के दौरान समूचा देश लगभग थम सा गया है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी दूसरे प्रांतों में फसे मजदूरों को आ रही हैं। काम बंद हो जाने के बाद खान-पान की दिक्कत के चलते अन्य प्रांतों की भांति मध्य प्रदेश के मजदूर भी दूसरे राज्यो में फसे हुए हैं। सरकार के प्रयासों के बाद शुक्रवार को पंजाब के लुधियाना से एक स्पेशल ट्रेन लगभग 1200 मजदूरों को लेकर सुबह करीबन 6 बजकर 10 मिनिट पर ग्वालियर पहुची। एडीएम अनूप कुमार सिंह के अनुसार आरपीएफ की देखरेख में यात्रियों को तय नियमों का पालन कराते हुए बोगियों से उतारा गया और स्टेशन पर तैनात चिकित्सा टीमों द्वारा स्क्रिनिग की गई। एडीएम के मुताबिक 24 बोगी की ट्रेन में छतरपुर, भिंड, मुरैना, अशोक नगर, पन्ना आदि के मजदूर सवार होकर ग्वालियर पहुचे हैं। जिन्हें 40 बसों की सहायता से गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा है। ग्वालियर पहुचे छतरपुर निवासी मजदूर धनीराम का कहना है वे लुधियाना में काम करते हैं। लॉक डाउन के बाद काम बंद हो गया। जमा पूंजी खत्म हो गई और अचानक महंगाई बढ़ गई, खान पान की दिक्कत आ रही थी। करीब एक-डेढ़ माह हो गया, फसे हुए। सबलगढ़ के रहने वाले मजदूर रघुवीर का कहना है चार महीने पहले रंगाई पुताई का काम करने पंजाब गए थे। लेकिन लॉक डाउन में फस गये। जमा-पूंजी खत्म हो गई थी, खाने के लाले पड़ गए। आखिरकार ट्रेन से उनका 22 लोगों का ग्रुप ग्वालियर पहुचा है। खास बात ये है कि ग्वालियर पहुचे मजदूर सरकार की यात्रा-व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए और सभी को टिकिट दिया गया, परन्तु किराया नहीं लिया गया।