हारेगा कोरोना, जीतेगा मध्यप्रदेश - डॉ. नरोत्तम मिश्रा
भितरवार/ग्वालियर। जल्द ही खत्म होगा कोरोना का संक्रमण प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना को लेकर मध्य प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने आज प्राचीन धूमेश्वर मंदिर स्थित भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर देश तथा मध्य प्रदेश से कोरोना का संकट खत्म होने एवं प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की की प्रार्थना की। इस दौरान मध्य प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मध्य प्रदेश के सभी नागरिकों को संदेश देते हुए कहा कि कोरोना से डरे नहीं बल्कि सावधानी बरतें और घर पर रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने धूमेश्वर मंदिर परिसर में भितरवार एसडीएम श्री के के सिंह गौर, एसडीओपी श्री शैलेंद्र सिंह जादौन तथा तहसीलदार श्री कुलदीप दुबे, थाना प्रभारी श्री के डी कुशवाह व पुलिस एवं जिला प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश के बाहर फंसे हुए लोगों को आने के लिए उचित प्रबंध करें तथा जरूरतमंद लोगों को बाहर जाने की परमिशन प्रदान करें। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कौशल शर्मा, श्री सीके शर्मा, श्री सुरेश उपाध्याय, श्री रमेश पाराशर, श्री कमलेश चौधरी, श्री प्रशांत पाठक, श्री शिव प्रताप सिंह यादव, श्री धर्मेंद्र चौधरी , श्री अनंत कुमार जैन, श्री दीपक भार्गव , श्री कप्तान सिंह रावत, श्री मुकेश भार्गव, श्री रविंद्र शास्त्री, श्री गोविन्द, श्री धर्मेंद्र चौधरी, श्री अशोक पाठक,श्री संतोष चौधरी, श्री रामेश्वर नामदेव, श्री बी के मुदगल, श्री राजेंद्र रावत, श्री सोनू मुदगल, श्री कैलाश शाक्य सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संदेश के दौरान डॉ. मिश्रा ने सभी डॉक्टर्स ,नर्सेज ,स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस, एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को बधाई दी और उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों से कहा कि हारेगा कोरोना जीतेगा मध्यप्रदेश।