'आरोग्य सेतु एप्प' पर राहुल गांधी ने उठाये सवाल, ट्वीट कर निजता का खतरा बताया

ग्वालियर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कोरोना संकट से बचाने केंद्र सरकार द्वारा अनिवार्य किये गए 'आरोग्य सेतु एप्प' पर सवाल उठाए हैं। शनिवार को राहुल गांधी ने इस बारे में ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि 'आरोग्य सेतु ऐप, एक अत्याधुनिक निगरानी प्रणाली है, जो एक प्राइवेट ऑपरेटर के लिए आउटसोर्स है। जिसमें कोई संस्थागत निरीक्षण नहीं है, गंभीर डेटा सुरक्षा और गोपनीयता संबंधी चिंताएं। प्रौद्योगिकी हमें सुरक्षित रखने में मदद कर सकती है, लेकिन उनकी सहमति के बिना नागरिकों को ट्रैक करने के लिए भय का लाभ नहीं उठाया जाना चाहिए।'