मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर किया शोक व्यक्त
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि ऋषि कपूर ने एक समर्थ अभिनेता के रूप में देश-विदेश में आपनी पहचान बनाई। उन्होंने परिवार की अभिनय, निर्देशन और फिल्म निर्माण की परम्परा को भी समृद्ध बनाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए संपूर्ण कपूर परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। फ़िल्म जगत के महान कलाकार ऋषि कपूर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करता हूँ। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने ट्वीट करके दुख जताया है उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि आज एक और नायाब कलाकार हमारे बीच से चला गया। भारतीय सिनेमा जगत के लिये यह एक बड़ी क्षति है। ईश्वर उनके परिजनो, प्रशंसको को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। यहां बता दें पिछले दो दिनों से भी कम समय में सिनेमा जगत की दो हस्तियों का निधन हो गया है। इनमें पहले अभिनेता इरफान खान और अब सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर का देहवासान हुआ है। इसीलिए पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में दो हस्तियों के निधन का जिक्र किया है।