अभिनेता ऋषि कपूर का निधन....

ग्वालियर। बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है। अमिताभ बच्चन ने ये जानकारी ट्वीट कर साझा की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है 'वे चले गए। ऋषि कपूर चले गए। उनका अभी निधन हो गया। मैं टूट गया हूं।' यहां बता दें तबियत खराब होने पर 67 वर्षीय ऋषि कपूर को बुधवार रात मुंबई में एचएन रिलाइंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। अभिनेता इरफान खान के बाद बॉलीवुड को ये दूसरा झटका लगा है।