ग्वालियर; डॉ. सतीश सिकरवार बने गरीबों के मददगार, वार्ड-26 में बांटी 2100 परिवारों को खाद्य सामग्री
ग्वालियर। गरीबों की मददगार शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास की ओर से आज लगभग 2100 गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। ये सामग्री न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार की उपस्थिति में बांटी गई। न्यास द्वारा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 26 के इलाकों में खाद्य सामग्री का वितरण किया गया, जिनमें तिकोनिया मुरार, घासमंण्डी मुरार, नगर निगम कॉलोनी, पाल मार्केट, हरिजन बस्ती, गुरूद्वारा बस्ती, खटीक मौहल्ला, राठौर संतर, हनुमान नगर, सुदामापुरी, रिसाला बाजार सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं। डॉ. सिकरवार ने खाद्य सामग्री वितरण करते हुये कहा कि कोविड-19 (कोरोना) वायरस के कारण पूरे विश्व में महामारी जैसे हालात पैदा हो चुके हैं। कोई भी इंसान हो, चाहे वो गरीब हो या अमीर, सभी इसके कारण डरा हुआ है। भारत देश में गरीब परिवारों का भरण-पोषण मजदूरी पर ही निर्भर रहता है। देश में फैलें कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। क्योंकि इससे बचने का लॉकडाउन के अलावा और कोई उपाय नहीं है। डॉ. सिकरवार ने आगे कहा कि क्षेत्र में कोई भी परिवार उनके होते हुये भूखा नही रहेगा। इस आपदा के समय में 'मैं आपका बेटा, आपका भाई आपके साथ खड़ा हुआ हूॅ और मैं आपको विश्वास दिलाता हूॅ कि हमारा देश इस महामारी को हरायेगा।'
इस मौके पर डॉ. सिकरवार के साथ अशोक जैन, देवेन्द्र पवैया, पकंज पाठक, महेन्द्र गुप्ता, बल्ली डण्डोतिया, उदय सिकरवार, राजू श्रीवास्तव, निक्की वर्मा, मुकेश दुबे, भूरे डण्डोतिया, रवि पचोरी, सतेन्द्र सिकरवार, प्रमोद जैन, अवधेश कौरव, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, राजेन्द्र राठी, गिरिश गुप्ता, अंकित कठठ्ल आदि मौजूद रहे।