ग्वालियर; परिजन की शादी विवाह के लिए एक वाहन में ड्राइवर के अतिरिक्त दो व्यक्तियों की ही मिलेगी अनुमति
ग्वालियर। लॉकडाउन के बीच जिला प्रशासन ने शादी समारोह के आयोजन करने वाले को राहत दे दी है । जिला प्रशासन ने लॉकडाउन के दौरान शादी समारोह के लिए सभी धर्मों के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा जारी आदेशानुसार लोग अपने परिजन की शादी समारोह का आयोजन कर सकते हैं, लेकिन शादी समारोह में वर- वधु पक्ष से सिर्फ चार- चार लोग ही शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही जिन लोगों को जिले से बाहर जाकर शादी करनी है, वे एक वाहन के साथ ड्राइवर सहित दो अन्य व्यक्ति ले जा सकते हैं, लेकिन शादी के वक्त दोनों पक्षों को सोशल डिस्टेंसिंग और स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइन के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य रहेगा। अगर किसी भी तरह की चूक होती है, तो उसमें दोनों पक्षों को दोषी ठहराया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।