कोटा से बच्चों को लेकर ग्वालियर पहुच रहीं 8 बसें, गृहनगर पहुचे बच्चों ने दिया सीएम को धन्यवाद

ग्वालियर। राजस्थान के कोटा से ग्वालियर के बच्चों को लाने के लिए भेजी गई बसें आज रात पहुचना प्रारंभ हो गई। शहर की सीमा में पहुचने के उपरांत बसें सर्वप्रथम आईटीएम कॉलेज एवं कलेक्ट्रेट के पीछे स्थित वी आई एस एम कॉलेज परिसर ले जाई जा रहीं हैं, जहां जिला प्रशासन एवं चिकित्सकों द्वारा सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया किया जा रहा है। इसके उपरांत ही बच्चों को उनके घर रवाना किया जा रहा है। कोटा से ग्वालियर पहुचे बच्चों की संख्या करीबन 185 बताई गई है जो 8 बसों के माध्यम से ग्वालियर पहुच रहीं हैं। वहीं ग्वालियर पहुचे बच्चों ने राहत की सांस ली। बच्चों ने सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा उनको ग्वालियर तक पहुचाने की व्यवस्थाओं को सराहा और उन्हें धन्यवाद भी दिया। बच्चों का कहना है कि लॉक डाउन के बाद हॉस्टल मैनेजमेंट ने उन्हें एहतियातन बाहर नहीं निकलने दिया, जो बेहद जरूरी था। छात्राओं का मानना है कि लॉक डाउन से उनकी पढ़ाई का नुकसान जरूर हुआ है पर आगे वे रिकवर कर लेंगे।