स्वास्थ्यकर्मी के साथ हिंसा के दोषी होने पर 6 महीने से 7 साल तक की सजा

नई दिल्ली। स्वास्थ्यकर्मियों पर होने वाले हमलों और उनका उत्पीड़न को रोकने के लिए केंद्र सरकार अध्यादेश लेकर आई है। इस अध्यादेश के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ हिंसा करने का दोषी पाया जाता है तो उसे 6 महीने से 7 साल तक की सजा हो सकती है। इतना ही नहीं दो लाख रुपए तक आर्थिक दंड देने का भी प्रावधान किया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारियों पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसीलिए उनकी सुरक्षा के लिए सरकार उन्हें पूरा संरक्षण देने वाला अध्यादेश जारी करेगी। प्रधानमंत्री के हस्ताक्षर के बाद तत्काल प्रभाव से लागू होगा। उन्होंने कहा कि महामारी कानून में कैबिनेट ने संशोधन कर ऐसे अपराध को गैर जमानती बनाया गया है। (साभार: पीआईबी)