सोनिया गांधी ने राष्ट्र के नाम दिया संबोधन, कांग्रेस ने ट्वीटर पर किया एक वीडियो जारी
ग्वालियर। कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी का राष्ट्र के नाम संबोधन का एक वीडियो कांग्रेस ने ट्वीटर पर जारी किया है। 5 मिनिट 45 सैकेंड के इस वीडियो में कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती गांधी ने कहा है कि कोरोना संकट में डॉक्टर्स, सफाईकर्मियों, पुलिस सहित सरकारी अधिकारियों के डटे रहने से बड़ी "देशभक्ति" कोई नहीं है। हम एकता, अनुशासन और आत्मबल के भाव से कोरोना को परास्त करेंगे। धैर्य एवं संयम के लिए देशवासियों का धन्यवाद। वीडियो में श्रीमती गांधी ने देशवासियों से अपने- अपने घर में रहने की अपील की। साथ ही लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करने, समय-समय पर हाथ धोते रहने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही घर से बाहर कदम रखने की अपील की है।