ग्वालियर में 19 जमातियों के होने की सूचना, प्रशासन सम्पर्क करने में जुटा
ग्वालियर। जिले के 19 लोगों के तब्लीगी जमात में शामिल होकर लौटने की सूचना के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है और उनसे संपर्क करने के प्रयास किये जा रहे हैं।
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। कलेक्टर का कहना है कि 24 लोगों के दिल्ली से तब्लीगी जमात में शामिल होकर लौटने की सूचना मिली थी इनमें से 19 लोग ग्वालियर में हैं। ये लोग जिले में अलग अलग स्थानों से हैं। इन्हें लोकेशन के आधार पर चिन्हित किया गया था। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि इन लोगों को बुलवाया गया है। इनके स्टेटमेंट लिए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर सेम्पल भी लिए जाएंगे।