ग्वालियर; घर पर ही मनाई भक्तों ने हनुमान जयंती, मंदिरों में पसरा सन्नाटा

ग्वालियर। शहर में हनुमान जयंती पूरे भक्तिभाव से मनाई गई। लॉक डाउन के चलते भक्तों ने रामभक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव अपने घर पर विधिवत पूजन कर मनाया। इस दौरान मंदिरों पर सन्नाटा पसरा रहा। यहां पुजारियों ने मारुति का पूजन कर चोला चढ़ाया। बजरंगवली के भक्तों ने घर पर ही सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया।