दिग्विजय सिंह ने लिखा पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र, जानें क्यों ?

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कोरोना से सीधी लड़ाई लड़ रहे सभी कर्मचारी-अधिकारियों को 50 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिए जाने को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कोरोना से लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों और सफाईकर्मियों को तीन महीने तक 50 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा देने की सराहना करते हुए कोरोना उपचार में संलग्न अस्पतालों के फार्मेसी कर्मचारियों, लेब तकनीशियन और कोरोना से मैदान में सीधी लड़ाई लड़ रहे प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों को भी 50 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा दिए जाने का प्रधानमंत्री से आग्रह किया है।