पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी किया राष्ट्र के नाम वीडियो संदेश, कहा- 5 अप्रैल को रात 9 बजे लाइट बंद कर जलाएं बालकनी या दरवाजे पर दीपक
ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र के नाम एक वीडियो संदेश जारी कर 5 अप्रैल को रात 9 बजे और 9 मिनिट के लिए देशवासियों से आह्वान किया है कि वे अपने घर की सभी लाइट बंद कर घर की बालकनी या दरवाजे पर खड़े होकर दीपक, मोमबत्ती या मोबाइल की टॉर्च जरूर जलाएं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज सुबह 9 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी किया। जिसमें उन्होंने 130 करोड़ देशवासियों से महाजागरण करने का संदेश देते हुए कोरोना संकट के अंधकार को चुनौती देने का महासंकल्प लेने की बात कही। उन्होंने कहा है कि आगामी 5 अप्रैल रविवार को रात 9 बजे देशवासी अपने घर की लाइट बंद कर घर की बालकनी या दरवाजे पर 9 मिनिट के लिए दीपक, मोमबत्ती या टॉर्च या फिर मोबाईल की फ्लैश लाईट के प्रकाश से कोरोना महामारी के अंधकार को चुनौती दें और एकजुटता का परिचय दें।