पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का ट्वीट, खुद को रखा सेल्फ आइसोलेशन में

भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उन्होंने खुद को आइसोलेशन में रखा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने ट्वीट में लिखा है कि विगत सप्ताह राजनीतिक सरगर्मियां के चलते विभिन्न आयोजनों में सम्मिलित होने एवं चिकित्सकीय सलाह पर मैं सेल्फ आइसोलेशन में 15 दिवस के लिए रहूंगा, आप सभी मित्रों एवं स्नेही जनों से आग्रह है कि आप अपने स्वयं के लिए फिक्र करें एवं घर में ही रहें। मालूम हो कि इससे पहले उनके छोटे भाई और कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे सचिन यादव ने भी खुद को आइसोलेशन में रखे जाने की जानकारी दे चुके हैं।