रेल मंत्रालय ने तस्वीरें ट्वीट करके बताये ट्रैन क्वारेंटाईन सेंटर के नमूने

ग्वालियर। रेल मंत्रालय ने एक ट्वीट कर स्टेशनों पर खड़ी कुछ बोगियों की चार तस्वीरें ट्वीट की हैं और लिखा है कि "कोविद -19 के लिए आइसोलेशन के नमूने कोच असम में कामख्या और नई दिल्ली में रेलवे द्वारा बनाए गए हैं। हम दिन रात इस महामारी से लड़ने के लिए काम कर रहे हैं और हर संभव मदद का प्रयास कर रहे हैं। इंडिया फाइट कोरोना।" कुलमिलाकर वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने को लेकर हर कोई प्रयासरत है। लिहाजा इंडियन रेलवे ने नमूने के तौर पर अस्पताल में परिवर्तित बोगी की तस्वीर ट्वीट की है।