कोरोना से निपटने ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आये आगे, मुख्यमंत्री राहत कोष में 30 लाख देने का किया ऐलान

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में कोरोना महामारी से निपटने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 30 लाख रुपये की सहायता राशि दिए जाने का ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे एक पत्र को भी साझा किया है। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू और लॉक डाउन के निर्णयों को सही समय पर उठाए गए सार्थक कदम बताया है। उन्होंने इस गंभीर समय में आमजन के स्वास्थ्य और अन्य जरूरतों के लिए संसाधनों की आपूर्ति के मद्देनजर 30 लाख रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराने की बात कही है।