दो सैकड़ा से ज्यादा मजदूर बसों से पहुचे ग्वालियर, स्क्रिनिग आदि के बाद हुए गंतव्य की ओर रवाना

ग्वालियर। कोरोना वायरस से पैदा हुए संकट के बाद देश के बड़े महानगरों से पलायन कर रहे मजदूरों के शहर पहुचने का सिलसिला जारी है। आज दो सैकड़ा से ज्यादा मजदूर 5 बसों से चिरवाई नाके पहुचे, जहां उनकी स्क्रिनिग आदि जांचे की जाने के बाद उन्हें गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। कम्पू थाना प्रभारी विनय शर्मा के अनुसार आज सुबह सूचना मिली कि 5 बसों से बड़ी तादात में मजदूर चिरवाई नाके पहुचने वाले हैं। उक्त बसें जब चिरवाई नाके पहुचीं तो कलेक्टर द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी मजदूरों को सोशल डिस्टनसिंग का पालन कराते हुए चिकित्सा दल द्वारा उनकी स्क्रिनिंग की गई तथा उनको भोजन कराया गया। इसके बाद उन्हें बसों की सहायता से गंतव्य की ओर रवाना किया गया। ग्वालियर पहुचे मजदूरों की संख्या लगभग 216 बताई गई है और ये अहमदाबाद, सूरत, झाबुआ आदि शहरों से चिरवाई नाके पहुचे थे। सभी मजदूर ग्वालियर, भिंड और मुरैना के रहने वाले बताये जा रहे हैं। फिलहाल, सभी मजदूरों को होम आइसोलेशन की सलाह दी गई है।