दिग्विजय सिंह ने लिखा विदेश मंत्री को पत्र, रूस में फंसे 295 भारतीय छात्रों की मदद का किया अनुरोध
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने देश के अलग-अलग प्रांतों के रूस में फंसे 295 भारतीय छात्रों के बारे में जानकारी दी है। पत्र के साथ उक्त छात्रों ने नाम आदि 8 पेज की एक सूची भी संलग्न है। उन्होंने इस पत्र द्वारा रूस के भारतीय दूतावास को उक्त छात्रों की उचित देखभाल करने निर्देश देने का विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर से अनुरोध किया है।