केंद्र सरकार के राहत पैकेज का राहुल गांधी ने किया स्वागत

ग्वालियर। कोरोना वायरस से पैदा हुए संकट के बाद केंद्र सरकार ने कल गरीबों के लिए 1.70 लाख करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा की थी। सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने ट्वीट में कहा है 'वित्तीय सहायता पैकेज की सरकार की घोषणा, सही दिशा में पहला कदम है। भारत अपने किसानों, दैनिक वेतन भोगियों, मजदूरों, महिलाओं और बुजर्गों के लिए कर्ज चुकाता है जो चल रहे बंद का खामियाजा भुगत रहे हैं।' कुलमिलाकर मोदी सरकार का पहला ऐसा कोई निर्णय है जिसका कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने स्वागत किया है।