शनिवार से पुनः शुरू होगा 'रामायण' प्रसारण
ग्वालियर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि 28 मार्च से रामायण का दूरदर्शन पर पुनः प्रसारण किया जाएगा। ट्वीट में जिक्र किया गया है कि जनता की मांग पर प्रसारण किया जाएगा। रामायण पहला एपिसोड सुबह 9 बजे और दूसरे एपिसोड का प्रसारण रात 9 बजे किया जाएगा। इसका प्रसारण दूरदर्शन पर एक घण्टे का होगा। यहां बता दें 1987 में रामायण का प्रसारण दूरदर्शन पर किया गया था। हर रविवार सुबह 9:30 बजे प्रसारित किया जाता था, जिसके कुल 78 एपिसोड प्रसारित किए गए थे। रामायण के पूर्व प्रसारण के दौरान लोग बेहद आत्मीयता के साथ इस धारावाहिक को देखा करते थे और इसीलिए सड़कों पर कर्फ्यू जैसा सन्नाटा पसर जाता था।