ग्वालियर चिड़ियाघर में मादा टाइगर जमुना बीमार
ग्वालियर। नगर निगम द्वारा संचालित गांधी प्राणी उद्यान चिड़ियाघर में निवासरत वृद्ध मादा टाइगर जमुना वृद्धावस्था के कारण अस्वस्थ है। जमुना की उम्र करीबन 19 वर्ष बताई जा रही है। पशु चिकित्सक लगातार मादा टाइगर की सेहत पर नजर रखे हैं। नगर निगम जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चिड़ियाघर प्रबंधन द्वारा जानकारी दी गई है की टाइगर की औसत आयु 15 से 16 वर्ष होती है परन्तु जमुना टाइगर 19 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी है और अत्याधिक वृद्ध है। बीते दिनों से जमुना की सेहत ठीक नहीं है, साथ ही भोजन भी नहीं कर रही है। जिसके चलते उसे ढूध, ओर मुर्गा दिया जा रहा है। इस स्थिति में पशु चिकित्सक निरंतर जमुना का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे हैं और उसकी सेहत पर नजर रखे हैं।